आर्केस्ट्रा संचालक व महिला कलाकारों को मनबढ़ों ने की पिटाई

मामला बैरिया के मठ योगेंद्र गिरी ढाले का

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के मठ योगेंद्र गिरी के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के किनारे बुधवार की रात मशीन जलने की वजह से हुए विवाद में मनबढ़ों ने आर्केस्ट्रा संचालक के कमरे में घुस कर उसकी पिटाई कर दिया। वही बीच बचाव करने आई महिला कलाकारों को भी मनबढ़ों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके अलावा उन्हें कमरे में बंद कर उनके वाद्य यंत्रों को तोड़ने के बाद मनबढ़ जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

मिली जानकारी के अनुसार बैरिया थाना के धतुरी टोला निवासी जितेंद्र मिश्र ढाले पर आर्केस्ट्रा संचालन का कार्यालय खोल रखा है। बगल के कमरों में महिला कलाकार व अन्य कलाकर रहते है। आरोप है कि बुधवार की रात बैरिया थाना क्षेत्र के डोमन टोला गांव निवासी मंतोष यादव चार पांच लोगों के साथ संचालक जितेंद्र मिश्र के कमरे घुसकर लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने आई आर्केस्ट्रा के कलाकार उर्मिला देवी, ज्योति व रोशनी को भी दबंगो ने लाठी डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। तीनों महिला कलाकार पंजाब की मूल निवासी है। इस घटना के बाद आर्केस्ट्रा की महिला कलाकार काफी भयभीत है। समाचार लिखे जाने तक बैरिया पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी।

Related Articles

Back to top button