जीत के साक्षी की हैट्रिक को रोकने को तैयार अन्नू टंडन

-सादगी-संघर्ष -सियासत – समीकरण के साथ अन्नू टंडन सपा से लोकसभा प्रत्याशी घोषित

-प्रत्याशी घोषित होते ही सपाइयों ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

उन्नाव। 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हराकर 4,75,476 मतों से जीतकर सांसद बनीं अन्नू टंडन को समाजवादी पार्टी ने सादगी-संघर्ष -सियासत – समीकरण के साथ 2024 का लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी की घोषणा होते ही समाजवादी पार्टी के समर्थकों में ख़ुशी की लहर देखी गयी जिसके चलते सपाइयों ने देर शाम आतिशबाजी करते हुए मिठाई बांटी। वहीं 2 बार से लगातार जीत हांसिल करने वाले भाजपा के सांसद साक्षी महाराज यदि पुनः भाजपा के प्रत्याशी बनते है तो उनकी जीत की हैट्रिक रोकने के लिए इस बार अन्नू टंडन पूरी मजबूती के साथ तैयार दिखाई दें रहीं है।

प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले पहल करते हुए 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार देर शाम को 16 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। जिसमे उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव की पूर्व सांसद व समाजवादी पार्टी नेता अन्नू टंडन को समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।अन्नू टंडन 2009 में पहली बार कांग्रेस के टिकट से रिकॉर्ड मतों से सांसद बनीं थी। जिसके बाद मोदी लहर में साल 2014 और 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अन्नू टंडन के प्रत्याशी बनाये जाने पर समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अन्नू टंडन पर भरोसा जताते हुए उन्हें लोक सभा के चुनावी मैदान में उतारा है। अन्नू टंडन समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय सचिव पद पर हैं। पहली बार अन्नू टंडन 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रमेश कुमार सिंह को हराकर 4,75,476 मतों से जीतकर सांसद बनीं थीं। अन्नू टंडन को 52.57 प्रतिशत वोट मिला था। दूसरी बार 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनु टंडन के सामने भाजपा के फायर ब्रांड सांसद साक्षी महाराज से मोदी लहर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज को 2014 लोकसभा चुनाव मे 5.18.834 वोट मिले थे। वंही तीसरी बार भी कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन को 2019 के लोकसभा चुनाव में सांसद साक्षी महाराज के सामने हार का सामना देखना पड़ा था। साक्षी महाराज को 7.03,507 वोट मिले थे। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ अन्नू टंडन ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा था। वहीँ इसबार 2024 के चुनाव में उन्नाव की लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की टिकट पर मजबूत वोटबैंक के साथ चुनावी मैदान मे हैं और उन्नाव की बुलंद आवाज़ के साथ समाजवादी बुनियाद की बड़ी जीत के लिए अग्रसर दिखाई दें रहीं हैं।

लोकसभा चुनाव के तहत अन्नू टंडन को जिले से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। पूर्व विधायक उदयराज यादव, सपा जिलाअध्यक्ष राजेश यादव, सुधीर रावत व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने अन्नू टंडन को बधाई दी। वहीँ सपा नगर अध्यक्ष गंगाघाट शुभ गुप्ता ने देर शाम अपने समर्थकों के नगर में आतिशबाजी करते हुये लोगों कों मिठाई बाटते हुए हर्ष जताया।

जनता के दिलों में राज करती है उन्नाव की अन्नू

जनसेवा को अपना आदर्श मानकर जनता के हमेशा नजदीक रहने वाली उन्नाव की अन्नू टंडन बगैर सत्ता के जनता के दिलों में राज करती हैं। अन्नू टंडन 2009 में पहली बार कांग्रेस के टिकट से रिकॉर्ड मतों से सांसद बनीं थी। वहीं मोदी लहर में साल 2014 और 2019 में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा। इन दस सालो में सत्ता में न होते हुए भी अन्नू टंडन अपने सरल और सौम्य व्यवहार से लोगों के हमदर्द और सुख दुख की साथी बनी रहीं। लॉकडाउन के समय में जहाँ सत्ता में रहने वाले जनप्रतिनिधि नदारद थे तो वहीं अन्नू टंडन जनता के लिए डटकर खड़ी थी। अन्नू टंडन हृदय नारायण धवन चैरिटेबल नाम के ट्रस्ट की संस्थापक भी है। इन्होने 1975 में गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज से 12वी पास किया और 1977 में डीएसएन पीजी (दयानंद सुभाष नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट) कॉलेज से साइंस में बीएससी कि डिग्री हांसिल की। दयानंद सुभाष नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, उन्नाव से विज्ञान स्नातक की डिग्री प्राप्त की। अन्नू की अत्याधुनिक आई वैन से सुनी आँखों में जली उजाले की लौ

उन्नाव, पूर्व सांसद व 2024 की सपा प्रत्याशी अन्नू टण्डन सदर द्वारा अपने व्यक्तिगत प्रयासों से जिले की जनता को समर्पित आंखों की निःशुल्क जांच के लिए अत्याधुनिक आई वैन की व्यवस्था व इलाज के लिए गाँव गॉव पहुँचती है। अन्नू टण्डन की अत्याधुनिक आई वैन सीतापुर आई हॉस्पिटल को दान करने का मुख्य उद्देश्य था कि जब भी वह ग्रामीणों से मिलती थी तो उनको कष्ट था कि आंखों की उचित इलाज स्थानीय स्तर पर न मिलने के कारण गरीब मरीज जिला मुख्यालय तक नही जा पाता था जिससे आंखे खराब होकर रोशनी तक चली जाती थी। जनता की इस तकलीफ को देखते हुए उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर अपने जिले की जनता के लिए अत्याधुनिक आई वैन की उपलब्धता कराई जिससे जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की जनता को लाभ मिल सके। आई वैन से अब तक जिले के लाखों लोग लाभान्वित हो चुके है।

अन्नू टंडन की तरफ से पहुंचता है बेटी की शादी में पहला उपहार

पूर्व सांसद अन्नू टंडन राजनीति में रहने के साथ साथ समाजसेवा का काम निरंतर कर रहीं है। गरीब बेटियों की शादी में पहला उपहार अन्नू टंडन की सस्था द्वारा ही परिवार कों पहुँचता है। गरीबों की आर्थिक सहयोग करने के साथ दिव्यांगों की मदद, गरीब बच्चों के पठान पाठन सामग्री देने जैसे तमाम सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी लगातार बनाये हुए है। समाजसेवा का काम अन्नू टंडन श्री हृदय नारायण धवन चेरिटेबल ट्रस्ट के जरिये करती हैं।

विधानसभा मे है इतने वोटर…

165 उन्नाव विधानसभा-
उन्नाव विधानसभा में कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 225092 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 199172 है। 21 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं। इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या 424285 है।

162 बांगरमऊ विधानसभा-
बांगरमऊ विधानसभा मे पुरुष मतदाताओं की संख्या 191864 और महिला मतदाताओं की संख्या 168687 है। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 24 है। कुल मतदाताओं की संख्या 360576 है।

163 सफीपुर विधानसभा-
सफीपुर विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 190764 है। महिला मतदाताओं की संख्या 163019 है। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 9 है। इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या 3,53,812 है।

164 मोहान विधानसभा-
मोहान विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 184748 और महिला मतदाताओं की संख्या 166149 है। जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 30 है। इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या 360927 है।

166 भगवंत नगर विधानसभा-
भगवंत नगर विधानसभा में पुरुष मतदाता की संख्या 223152 और महिला मतदाताओं की संख्या 197212 है। 5 थर्ड जेंडर मतदाता है। इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या 420369 है।

167 पुरवा विधानसभा-
पुरवा विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 224083 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 200132 है। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 13 है। इस प्रकार विधानसभा में कुल 424228 मतदाता है।

Related Articles

Back to top button