उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, आइये जाने अन्य राज्यों का हाल…

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज भी ठंड का सितम जारी रहेगा और धूप भी खिलने के आसार नहीं है। पूरे दिन बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर अभी जारी रहेगा। इसी के साथ कोहरा भी लोगों की मुसीबत बढ़ाएगा।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आने वाले दो दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, तीन दिन बाद 9 और 10 जनवरी को राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का भी अनुमान जताया गया है। आईएमडी की मानें तो बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है।

माउंट आबू में 4 डिग्री पहुंचा पारा, वाहनों पर जमी ओस
राजस्थान के कई इलाकों में भी ठंड का सितम जारी है। वाहनों पर ओस की बूंदे जम गई और लोग खुद को गरम रखने के लिए अलाव जला रहे हैं। जबकि सिरोही जिले के माउंट आबू में न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

कोहरे के चलते ट्रेन-फ्लाइट की रफ्तार थमी
उत्तर भारत में भीषण कोहरे के चलते ट्रेन और फ्लाइट की रफ्तार भी धीमी पढ़ गई है। कई ट्रेनों और फ्लाइट्स का समय बदला गया है।

यूपी के कई जिलों में कोहरे और शीतलहर की चेतावनी
यूपी में बर्फीली हवाओं ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। मौसम विभाग का नया अलर्ट और मुसीबतें बढ़ाने वाला है। आईएमडी के अनुसार, राज्य के कई 40 जिलों में घना कोहरा और शीतलहर चलेगी।

Related Articles

Back to top button