लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट 2024 की घोषणा…

नई दिल्ली।  लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट 2024 की घोषणा 1 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किया जा रहा है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होने के कारण आम जनता को इससे काफी उम्‍मीदें हैं। माना जा रहा है कि इस साल के बजट में महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। 

वहीं, बात करें हेल्थ सेक्टर की तो उम्मीद है कि सरकार के अनुमानित खर्च का उद्देश्य पूरे देश में स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता में सुधार करना होगा। हालांकि, यह आगामी आम चुनावों के कारण अंतरिम बजट है, लेकिन स्वास्थ्य सेवा उद्योग को सकारात्मक बदलाव की काफी उम्मीदें हैं।

महिलाओं को नई सेविंग स्कीम, इनकम टैक्स में अलग राहत मिल सकती है। वहीं, पुरानी स्कीम्स को आगे बढ़ाया जा सकता है। मोदी सरकार ने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 2028 तक चालू रखने का ऐलान किया है।

  • आंगनवाड़ी कर्मचारियों को आयुष्मान भारत की सुविधा।
  • सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए मोदी सरकार लेकर आई टीकाकरण।
  • लड़कियों को इस बीमारी से बचाने के लिए मुफ्त टीकाकरण दिया जाएगा।
  • हेल्थ सेक्टर में देश के मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढेंगी।
  • आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा कर्मी और आंगनवाड़ी कर्मचारियों को सुविधा दी जाएगी।
  • एक करोड़ महिलाओं को बनाया गया लखपति दीदी
  • बीते 10 सालों में 30 करोड़ मुद्रा योजना का लोन महिला उद्यमियों को दिया गया।
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार काफी काम कर रही।
  • आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। हमने तीन तलाक को खत्म किया है।
  • 1 करोड़ महिलाएं बनी लखपति दीदी, 2 करोड़ से इसका लक्ष्य बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है। 
  • 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। 
  • महिलाओं को उद्यमशीलता 28 प्रतिशत बढ़ी।
  • डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए लोगों को 34 लाख करोड़ रुपये दिए। 
  • शासन, विकास और जनकल्याण के ट्रैक रिकॉर्ड काफी बेहतर रहे है। 

Related Articles

Back to top button