बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ का कहर

नई दिल्ली। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का कहर बॉक्स ऑफिस पर जारी है। फिल्म ने रिलीज के 13 दिन पूरे कर लिए है। इसके साथ ही एनिमल अब एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रही है। फिल्म दुनियाभर में 800 करोड़ क्लब में एंट्री करने जा रही है।

एनिमल ओपनिंग डे से बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। आलोचनाओं के बीच फिल्म का बिजनेस लगातार चर्चा में बना हुआ है।

एनिमल का अगला टारगेट
एनिमल भारत के साथ पूरी दुनिया में छप्परफाड़ कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड फिल्म इतनी तेजी से बिजनेस कर रही है कि अब 800 करोड़ के करीब पहुंच गई है। रिलीज के महज 13 दिनों में एनिमल ने ये कारनामा कर दिखाया है।

वर्ल्डवाइड कमाए कितने करोड़
एनिमल के कलेक्शन ने फिल्म को बीस्ट का टाइटल दे दिया है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 772.33 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म 800 करोड़ से बस चंद कदमों की दूरी पर है। आने वाली वीकेंड पर एनिमल अपना ये टारगेट भी हासिल कर लेगी।

एनिमल तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड
किसी भी फिल्म के लिए ये माइल स्टोन एचीव करना बड़ी बात है। खासकर तब जब ज्यादातर फिल्में 100 करोड़ कमाने के लिए भी स्ट्रगल कर रही है। एनिमल साल 2023 के अंत में रिलीज हुई है और आते ही साल की सबसे बड़ी हिट बनने की राह पर निकल पड़ी है।

भारत में नोट छाप रही एनिमल
भारत में एनिमल के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 500 करोड़ क्लब की ओर आगे बढ़ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 13 दिनों में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 467.84 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।

Related Articles

Back to top button