हथियार संग एक अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। नरहीं पुलिस ने रविवार को बैरिया तिराहा से एक अभियुक्त को​ तमंचा के साथ गिरफ्तार किया। जिसे संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया।
बताते चले कि नरही के उपनिरीक्षक उमापति गिरी अपने टीम के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी बीच बैरिया तिराहा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति आते दिखायी दिया जो पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने अभियुक्त धर्मेन्द्र राजभर पुत्र शिवलखन राजभर निवासी ग्राम सरयां थाना नरही को पकड़ लिया। छानबीन के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा बरामद किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया।

Related Articles

Back to top button