आंवला से आबिद के नाम की चर्चा

बदायूं । आंवला लोकसभा क्षेत्र में जिले की शेखूपुर और दातागंज विधानसभा लगती है। पिछली बार सपा-बसपा का गठबंधन होने के कारण आंवला सीट से बसपा की रुचिवीरा चुनाव लड़ी थीं, जबकि बदायूं सीट सपा के खाते में आई थी। इस बार आंवला से पूर्व विधायक आबिद रजा टिकट के दावेदार हैं। मुस्लिमों पर अच्छी पकड़ होने से उनका दावा पक्का माना जा रहा है। धर्मेंद्र यादव से उनका मनमुटाव भी अब सार्वजनिक तौर पर खत्म होता दिखा है। ऐसे में माना जा रहा है कि सपा उन्हें आंवला से चुनाव मैदान में उतार सकती है।

Related Articles

Back to top button