अमरेंद्र सिंह को मिला चौधरी चरण सिंह किसान किसान

सूरतगंज बाराबंकी। बाराबंकी की तराई में स्थित सूरतगंज ब्लॉक इलाके के दौलतपुर निवासी प्रगतिशील किसान अमरेंद्र प्रताप सिंह रूद्र को औद्योगिक खेती हेतु राज्य स्तर पर कृषि विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ में 23 दिसंबर दिन शनिवार चौधरी चरण सिंह किसान सम्मान से प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही,प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद,प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सहकारिता मंत्री जे.पी.एस राठौर, राज्य कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख ने सामूहिक रूप से प्रसत्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश भर के दर्जनों किसान व विभाग के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे।

बता दें पूर्व में श्री रूद्र कई बार मुख्यमंत्री और राज्यपाल कृषि निदेशक से सम्मानित किए जा चुके हैं। सम्मान मिलने के बाद श्री रूद्र को ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश के मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह,वरिष्ठ अधिवक्ता शिवप्रताप सिंह,दिलीप सिंह प्रबंधक ऑक्सफोर्ड एकेडमी फतेहपुर, सूरतगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील वर्मा,रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारी शुभम् अवस्थी,युवा भाजपा सूरतगंज मंडल अध्यक्ष शिवम सिंह सहित दर्जनों लोगों ने दूरभाष पर शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button