लैपटॉप वितरण समारोह में पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- हमारी कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं

फतेहपुर-बाराबंकी। 2024 का लोकसभा चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है, समाजवादी पार्टी की कोशिश रहेगी कि हमारा गठबंधन बीजेपी को हराएं। बीजेपी समाज को बांटने का काम कर रही है। भाजपा की मनमानी व अन्यायपूर्ण कार्यप्रणाली का विरोध करने वाले विपक्षी नेताओं पर बदले की भावना से भाजपा सरकार ईडी व सीबीआई का साथ लेकर न्याय को दबाने का काम कर रही है। सरकार को किसी के साथ अमानवीय व्यवहार नहीं करना चाहिए। मौजूदा सरकार बुलडोजर से सिर्फ तबाही ला सकती है, इससे समाज और देश नहीं चल सकता। आगे आक्रामक आवाज में सभा को संबोधित करते हुए कहा आज बुलडोजर इधर चल रहा कल उधर भी चल सकता है। भाजपा के लोग बेईमानी करके जीते है। अब भाजपा का छलावा जनता जान चुकी है|
उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नगर पंचायत बेलहरा में नगर पंचायत अध्यक्ष शबाना खातून द्वारा आयोजित मेधावी छात्रो को लैपटाप वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि 2024 परिवर्तन का साल है। 2014 में आये लोगों को 2024 में हटाने का समय आ गया है। दिल्ली की सत्ता में बैठी सरकार ने दस साल में क्या दिया है, इस पर गौर करना होगा। गरीबों और किसानों पर अत्याचार किया। विकसित भारत और विश्व गुरु बनाने की बात कर किसानों को ठगने का काम कर रहे हैं। देश तभी विकसित होगा जब किसानों को फसल का उचित मूल्य मिलेगा। 2024 का चुनाव केवल हार जीत का नहीं युवा पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। इसलिए इसे अपना चुनाव समझकर लड़ें। समाजवादी लोग सरकार में आए तो अग्निवीर खत्म होगी और नौजवानों को पक्की नौकरी मिलेगी। उन्होने तंज कसते हुए कहा कि आज प्रदेश की सड़कों पर पुलिस से ज्यादा सांड दिखाई देते हैं। इस सरकार में बीजेपी के लोग किसानों, गरीबों व सपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगा रहे हैं। यहां एक ही प्रकार के लोगों की सरकार चल रही है। पहले हम पर आरोप लगाए जाते थे। आज समाज का हर वर्ग दुखी दिखाई दे रहा है। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होने कहा कि भाजपा के लोग अपने लोगों को मुनाफा कम करवाने के लिए आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना जरूरी है।इंडिया गठबंधन के जरिये सभी दलों को साथ लेने की कोशिश की जा रही है। कार्यक्रम के अन्त में सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा नगर पंचायत बेलहरा के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप वितरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी वहीं हजारों गरीबो को कम्बल वितरित किया गया। इस मौके पर
नगर पंचायत बेलहरा के अध्यक्ष प्रतिनिधि व सपा नेता अयाज खां का आभार व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मेधावियों को लैपटाप वितरण जैसे कार्यक्रमों के आयोजन से छात्रों में नई प्रतिभा का निखार होता है। वह अपने अन्दर छिपी प्रतिभा को निखारकर प्रदेश व देश की सेवा के लिये तनमयता से पढाई करें तथा अपने क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन करेंगे। प्रतिभावानों का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। भाजपा के लोग समाजवादियों की नकल करते है। भाजपा द्वारा मेधावियों को मोबाइल फोन दिये जा रहे है, जो काफी छोटे है। भाजपा के लोग चुनाव के दौरान वादे तो बहुत करते है, किन्तु पूरे कभी नही करते। समाजवादियों द्वारा जो वादे किये जाते है वह शत प्रतिशत पूरे किये जाते है, हमारी कथनी व करनी में कोई अन्तर नही है। सपा सरकार में दिये गये लैपटाप आज भी चल रहे है। मेधावियों को लैपटाप बांटने के साथ इस आधुनिक युग में बच्चों को टेक्नालोजी से जोडना हमारा लक्ष्य है, जिसे हम जरुर पूरा करेंगे। यदि सपा सरकार बनी तो मेधावियों को लैपटाप के साथ-साथ उनकी उच्च शिक्षा के लिये बेहतर कालेजस बनवाये जायेंगे। प्रदेश से बेरोजगारी दूर करने के लिये बम्पर भर्तिया की जायेगी। किसी भी प्रतिभावान छात्र को नौकरी की कमी नही होने दी जायेगी। उन्होने अयाज खां से वादा किया कि यदि सपा सरकार बनी तो नगर पंचायत बेलहरा में डिग्री कालेज, स्वास्थ्य सुविधाएं व हर सभी सुविधाएं मुहैया करायी जायेंगी, जो क्षेत्र की जनता के लिये कारगर साबित हो। नगर पंचायत बेलहरा मे निवासित नागरिको को यही रोजगार मिले, उसके लिये उद्योग धन्धों की भी स्थापना करायी जायेगी। बेलहरा के विकास में कोई बाधा नही आयेगी।

हेलीकॉप्टर से उतरे सपा मुखिया, समर्थको की उमडी भारी भीड

नगर पंचायत बेलहरा में आगमन के दौरान जैसे ही सपा प्रमुख का हेलीकाप्टर बेलहरा कस्बे में पहुंचा तो पूरे नगर के सपा समर्थित लोगों में खुशी की लहर दौड गयी। अपने पसंदीदा नेता को देखने के लिये नगर के ही नही जनपद से आये लोगो ने समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद, अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारे लगाने शुरु कर दिये। सपा समर्थको व क्षेत्र की जनता ने अखिलेश यादव का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान लगे नारों से नगर ही नही पूरा क्षेत्र अखिलेश के रंग मे गुंजायमान हो उठा।

Related Articles

Back to top button