अखिलेश यादव ने हमेशा खेल और खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित: गोप

जयंती पर याद किये गए हॉकी के जादूगर पद्मश्री के.डी सिंह बाबू

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सपा सरकार ने खेल और खिलाड़ियों को हमेशा प्रोत्साहित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम और लब्धप्रतिष्ठ खिलाड़ियों को यश भारती सम्मान दिया। आज भी समाजवादी पार्टी युवाओं, महिलाओं, खिलाड़ियों और किसानों को सम्मान देते है और उनके साथ खड़ी रहती है। खेल हो या मानवता, केडी सिंह ‘बाबू’ का दोनों मोर्चों में कोई सानी नहीं था। वह हाकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी थे। वे ड्रिबलिंग तथा विपक्षी खिलाड़ियों को छकाने की कला में माहिर थे। उनकी जैसी खेल विभूतियों पर गौरव की अनुभूति होती है। यह बात शुक्रवार को हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी रहे पद्मश्री कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ के.डी सिंह बाबू की 101वीं जयंती पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविन्द कुमार सिंह गोप ने महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब के जूनियर हॉकी खिलाड़ियों के पुरस्कार वितरण समारोह में कही। इससे पहले पुलिस लाइन चौराहा स्थित के.डी सिंह बाबू की प्रतिमा पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शीला सिंह वर्मा ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उसके बाद गांधी भवन में पूर्व मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप व पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने के.डी सिंह बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। सभा की अध्यक्षता महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब के संस्थापक राजनाथ शर्मा ने की। कार्यक्रम में श्री गोप ने क्लब और खिलाड़ियों को अश्वस्त करते हुए कहा कि भविष्य में खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। खिलाड़ी देश का भविष्य है। यही खिलाड़ी आगे चलकर के.डी सिंह बाबू और बाराबंकी का नाम देश दुनिया में रोशन करेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह वर्मा ने कहा कि के.डी सिंह बाबू की जयंती के अवसर पर उन्हें याद करना उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है। उनके हाकी में दिये गये योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जिन्होंने बाराबंकी को एक पहचान दिलाई, जो विश्व में विख्यात है। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री गोप ने जूनियर खिलाड़ियों को हॉकी, मोजा और अन्य खेल सामग्री देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सरवर अली, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, क्लब के अध्यक्ष सलाहउद्दीन किदवई, सभासद मो फैसल, सभासद अश्वनी शर्मा, वरिष्ठ खिलाड़ी विजय अवस्थी, निसार अहमद, विनय कुमार सिंह, प्रांजल मौर्य, महफूज अंसारी, प्रीतम रावत, मो इरफान, मृत्युंजय शर्मा, विनोद भारती, सत्यवान वर्मा, वीरेन्द्र मौर्य, अशोक जायसवाल, अखलद अयाज अंसारी, प्रिंस, आदित्य, मो समद, दीपक रावत, विनय कुमार, इब्राहीम, मो जीशान, अतुल कुमार आदि कई खिलाड़ी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button