अखिलेश यादव ने देवरिया में जनसभा को किया संबोधित

देवरिया। जिले के पथरदेवा स्थित नरेन्द्र देव इंटर कालेज में कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनता चुनाव लड़ रही है। पहले चरण से जनता चुनाव अपने हाथ में ले लिया है। चार जून को यूपी से भाजपा का सफाया तय है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता वाला राशन, आटा व देश-दुनिया को समझने के लिए फ्री में डाटा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग समय-समय पर बड़े-बड़े सपने दिखाएं है। जब हम पीछे मुड़ कर देखते हैं तो पता चलता है कि भाजपा की हर बात झूठी निकली। किसानों, नौजवानों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए थी, उन्हें कुछ नहीं मिला। उनके जीवन में संकट पैदा किया है। हमें और आपको इन्हें सबक सिखाना है।

कहा कि जिस तरह कभी समुंद्र मंथन हुआ था, इस बार संविधान मंथन होने जा रहा है। जो संविधान बदलने के लिए निकले हैं, जनता उन्हें बदलने के लिए निकलेगी। यूपी व पूर्वांचल के लोग जब स्वागत करते हैं तो बहुत धूमधाम से करते हैं और जब विदाई करते हैं तो धूमधाम से करते हैं। 2014 में जो लोग आए थे, उनकी विदाई भी 2024 में तय हैं।

उन्‍होंने आगे कहा कि नारा दे रहे थे 400 पार, जो लोग नारा 400 पार के नारा दे रहे थे, वह 400 पार हार रहे हैं। इस बार उन्हें 143 सीट मिलेगी। कहते हैं यह डबल इंजन की सरकार है। दिल्ली व लखनऊ वाले लोग मिलकर कहते हैं हम डबल इंजन की सरकार है। डबल इंजन की सरकार देवरिया आते-आते हाफ जाती है। धुंआ निकल जाता है।

अखिलेश ने कहा कि किसानों की यह आय दोगुनी आय कर देंगे, लेकिन उनके पैदावार तक की कीमत तक नहीं दिला पाई यह सरकार। लागत बढ़ गई है। 10 वर्ष में आपके खाद की बोरी से चोरी करना शुरू कर दी है। 10 किलोग्राम खाद की बोरी से की गई है। यह पारले जी बिस्कुट से यह चोरी सीख कर आएं है। आज बिस्किट का पैकेट भी छोटा हो गया है। अगर भाजपा की सरकार आ जाएगी तो बोरी से चोरी और बढ़ेगी। यह नैनो यूरिया डालने के लिए किसानों को कहा गया। लेकिन कोई पैदावार नहीं बढ़ा।

युवाओं का मुद्दा उठाते हुए उन्‍होंने कहा कि हर परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। नौजवानों के साथ धोखा हुआ है। जितनी भी परीक्षा इस सरकार में हुई है। सभी का पेपर लीक हुआ है। पुलिस भर्ती का पेपर लीक हुआ है। यह सरकार ने जान बूझ कर पेपर लीक किया है। ताकि युवाओं को नौकरी न देनी पड़े। यह निवेश पर भी धोखा दिया है। 60 लाख नौजवान है, जो पेपर दिए, लेकिन नौकरी नहीं मिली।

कहा कि जिन कंपनियों ने भाजपा को चंदा दिया, वह मुनाफा कमाने लगे हैं। जिसके चलते महंगाई बढ़ती चली जा रही है। इस सरकार में हर चीज महंगी हो गई है। बाइक तक की कीमत बढ़ा दी गई है। आप सावधान हो जाएं, इन्होंने न केवल नौकरी छीनी है, बल्कि महंगाई भी बढ़ाया है।

आइएनडीआइए गठनबंधन अग्निवीर व्यवस्था को हम स्वीकार नहीं करेंगे। इस सरकार ने फौज की नौकरी चार वर्ष की कर दी, अगर यह सत्ता में आए तो पुलिस की भी नौकरी तीन वर्ष की कर देंगे। आज रेलवे स्टेशन, हवाई हड्डा बिक गया। यह सत्ता में आए तो बाबा साहब डा.भीम राव आंबेडकर के संविधान को भी बदल देंगे।

यह संविधान हमारे लिए संजीवनी हैं। इस संविधान को बचाने के लिए हम सभी को लड़ना होगा। एक लाख रुपये गरीब महिलाओं के खाते में दिया जाएगा। राशन की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ ही डाटा फ्री देंगे। अब मन की बात नहीं, संविधान की बात चलेगी।

Related Articles

Back to top button