अखिलेश यादव ने सपा और आरएलडी का गठबंधन तोड़ने का लगाया आरोप, कही ये बात…

नोएडा। आगामी लोकसभा चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है। पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेगा। जिस तरह से कभी समुद्र मंथन हुआ होगा, उसी तरह से संविधान को बचाने मंथन होने जा रहा है।

सपा ने हमेशा बड़े मन से गठबंधन किया है। सपा और आरएलडी का गठबंधन तोड़ने के लिए साजिश दिल्ली से की गई थी। सपा ने पश्चिमी यूपी को पहले भी सम्मान दिया, आगे भी देंगे। यह बातें बुधवार को नोएडा पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही।

कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुटने का निर्देश
अखिलेश यादव ने ग्रेटर नोएडा में सपा के जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी के बेटी की शादी समारोह शामिल होने के बाद सेक्टर-128 में सपा नेता राहुल अवाना के घर पहुंच कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के रहने से संविधान को खतरा है। जो लोग वर्ष-2014 में आए थे वह वर्ष-2024 में चले जाएंगे। राज्यसभा चुनाव में विधायक को लालच दिया गया। पैकेज के साथ मंत्री पद बांटे गए।

भाजपा प्रदेश में सभी सीट हारेगी। युवा पेपर लीक के बाद से युवा खफा है। धरने पर बैठे किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है। सरकार घबराई हुई है। घबराई हुई सरकार को जनता उखाड़ने को तैयार है। पार्टी जहां से तय करेगी वहां से चुनाव लड़ने का काम करेंगे।

“संविधान बचाना है तो भाजपा को हटाना है”
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संविधान बचाना है तो भाजपा को हटाना है। प्रदेश में कोई भी सुनामी पेपर लीक के सामने नहीं चलने वाली है। प्रदेश की जनता जिन चेहरे से नाराज है भाजपा ने उन्हें दोबारा मैदान में उतारा है। देश और संविधान को बचाने के लिए सपा आइएनडीआइए में शामिल हुई है। गठबंधन का जो भी प्रत्याशी होगा सपा के कार्यकर्ता उनकी मदद करने का काम करेंगे। भाजपा वालों को संकल्प लेना चाहिए कि वह परिवार वाले लोगों को टिकट नहीं देंगे।

सपाइयों ने किया जगह-जगह किया स्वागत
सेक्टर-123 के पास सपा प्रमुख का स्वागत नोएडा महानगर से जुड़े कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर सपा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, महासचिव विकास यादव, बीर सिंह यादव, सुनील चौधरी, तस्लीम, नौशाद मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button