अखि‍लेश ने हेमंत सोरेन को झारखंड का साहसी योद्धा बताते हुए भाजपा सरकार पर बोला हमला

लखनऊ। झारखंड में चल रहे घटनाक्रम और हेमंत सोरेन की गि‍रफ्तारी को लेकर स‍ियासत जारी है। ईडी की कार्रवाई को लेकर व‍िपक्षी दलों के नेता भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव ने हेमंत सोरेन को झारखंड का साहसी योद्धा बताते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला है। इसके साथ ही अखि‍लेश यह भी दावा क‍िया है क‍ि झारखंड का हर एक निवासी इस बार भाजपा के खि‍लाफ वोट डालेगा और भाजपा को ऐतिहासिक पराजय की सामना करना पड़ेगा।

सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव ने गुरुवार को सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट में ल‍िखा, ”झारखंड नहीं झुकेगा!, झारखंड में भाजपा का आदिवासी विरोधी चेहरा सामने आ रहा है। झारखंड के साहसी योद्धा श्री हेमंत सोरेन जी भाजपा के आदिवासियों और आदिवासी क्षेत्रों की रक्षा के लिए सदैव वचनबद्ध रहे हैं और भाजपाई भ्रष्ट राजनीतिज्ञों व पूंजीपतियों के सामने इसलिए दीवार बनकर खड़े रहे, जिससे झारखंड को शोषण से बचाया जा सके। इसीलिए उनके साथ ऐसा बुरा व्यवहार किया जा रहा है। ये झारखंड के जनमत का अपमान है। इसीलिए हर एक झारखंड निवासी इस बार भाजपा के ख़िलाफ़ वोट डालेगा और भाजपा को ऐतिहासिक पराजय की सामना करना पड़ेगा।”

‘अपनी सत्ता बचाए रखना चाहती है भाजपा’

अखि‍लेश ने आगे ल‍िखा, ”दरअसल भाजपा महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार के बड़े मुद्दों के सामने अपने को बुरी तरह से हारा हुआ मान रही है तभी तो वो कहीं सरकारें गिरा कर, कहीं चयनित मुख्यमंत्री को गिरफ़्तार करके और कहीं मतपत्रों में जालसाज़ी करके अपनी सत्ता बचाए रखना चाहती है।”

‘2024 का चुनाव पहले ही हार चुकी है भाजपा, घोषण बाकी’

सपा प्रमुख ने कहा क‍ि भाजपा नैतिक रूप से 2024 का चुनाव पहले ही हार चुकी है अब तो बस उसकी राजनीतिक हार होने की घोषणा होना बाकी है। भाजपा की ऐसी अलोकतांत्रिक हरकतें देखकर उनको वोट देने वाले भी इस बार पहले से पीछे हट गए हैं। हम लगातार जिस पीडीए की बात कर रहे हैं उसमें आदिवासी समाज भी पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों व आधी आबादी मतलब महिलाओं व अगड़ों में पीड़ित-दुखी लोगों सहित शामिल है। भाजपा पीडीए विरोधी है। पीडीए कुल मिलाकर हमारे देश की 90% जनसंख्या की एकता का नाम है, भाजपा इसी एकता से डरी है और छापे-गिरफ़्तारी का डर दिखाकर हमें बाँटना चाहती है। अखि‍लेश ने कहा क‍ि पीडीए राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गया है।

Related Articles

Back to top button