करनई गांव में हुए अग्निकांड के बाद लेखपाल ने किया मुआयना

बलिया। सुखपुरा थाना अंतर्गत करनई गांव में लगी आग के बाद रविवार को लेखपाल ने मौके पर पहुंचा क्षति का मौका मुआयना किया। वहीं सरकार से मिलने वाली सहायता दिलाने का भरोसा दिया। इस अग्निकांड में संदीप राजभर, रामसेवक राजभर व पिन्टू राजभर के कुल 6 झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से बीते 10 फरवरी को आग लग गयी। जिसमें गृहस्थी के सभी सामान जलकर खाक हो गये।
बता दें कि करनई गांव निवासी संदीप राजभर की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। अभी लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर बगल के रामसेवक राजभर व पिन्टू राजभर की झोपड़ियों को भी अपने आगोश में ले किया। जिससे तीनों परिवारों की झोपड़ियां व उसमें रखे गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। संदीप राजभर ने बताया कि मेरी बहन की शादी 18 फरवरी को है। इस अग्निकांड में शादी के लिए रखें दहेज के सामान व खाद्यान सहित एक लाख रूपए नकद जलकर खाक होे गये। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगायी है। लेखपाल ने मौका मुआयना कर सरकार से मिलने वाली सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
………………….

……………………..

Related Articles

Back to top button