विभागों के बटवारे के बाद एक्शन मोड में राजस्थान सरकार, किये इतने ऑफिसर्स का ट्रांसफर…

जयपुर। राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही बड़ा फैसला लिया गया है। विभाग के बंटवारे के बाद भजनलाल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों का फेरबदल किया है। भाजपा ने देर रात अधिकारियों के फेरबदल की लिस्ट जारी की। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के 72 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। 36 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इसके अलावा राजस्थान प्रशासनिक सेवा के भी 121 अधिकारियों की को इधर-उधर किया गया है। भाजपा ने देर रात अधिकारियों के फेरबदल की लिस्ट जारी की। देर रात जारी की गई भारतीय प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादले की लिस्ट में करीब 32 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा ये आदेश जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button