गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल ने किया अपना पहला आदेश जारी…

नई दिल्ली। आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डिंग मामले में बीते गुरुवार को गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ईडी की कस्टडी से पहला आदेश जारी किया है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की कस्टडी से जल मंत्रालय को लेकर पहला आदेश जारी किया है। उन्होंने नोट के जरिए जल मंत्री को एक आदेश जारी किया है। इसे लेकर आज यानी रविवार सुबह 10 बजे जल मंत्री आतिशी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। वह इस प्रेस वार्ता में सीएम के आदेश के संबंध में जानकारी देंगी।

Related Articles

Back to top button