मतगणना के बाद अगले 24-72 घंटों तक एहतियात बरतने के दिए गए निर्देश

बिहार की 40 सीटों पर कौन बाजी करेगा? आज शाम तक यह साफ हो जाएगा। कई केंद्रीय मंत्री समेत प्रतिष्ठित चेहरों की किस्मत दांव पर है। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पहली बार चुनावी मैदान में कूदे हैं। वह काराकाट से एनडीए प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में आज पूर्णिया, कराकाट, सारण और पाटलिपुत्र जैसी सीटों पर भी सबकी नजर बनी रहेगी। बिहार लोकसभा चुनाव परिणाम से जुड़ी पल-पल की अपडेट यहां देखें।

काराकाट में पवन सिंह फिर आगे, औरंगाबाद में राजद को बढ़त
काराकाट लोक सभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाकपा मांले के राजा राम सिंह से 815 व मतों से आगे चल रहे हैं। औरंगाबाद में राजद को बढ़त मिल रही है। अभय कुशवाहा आगे चल रहे हैं।

पाटलिपुत्र में मीसा भारती पीछे, औरंगाबाद में राजद आगे
औरंगाबाद में पहले राउंड की गिनती में राजद के अभय कुशवाहा करीब 6,000 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, समस्तीपुर लोकसभा से लोजपा (आर) की प्रत्याशी शांभवी चौधरी 19,358 मत से आगे हैं।फुलवारी शरीफ विधानसभा से रामकृपाल यादव 1291 मतों से आगे हैं। रामकृपाल को 4819 मीसा को 3528 मत मिले हैं।

पूर्णिया में पप्पू यादव पीछे, उजियारपुर में नित्यानंद राय पीछे
पूर्णिया में पप्पू यादव पीछे चल रहे हैं। जदयू के संतोष कुशवाहा इस सीट पर 3100 वोटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं, उजियारपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय पीछे चल रहे हैं।

बिहार में इंडी गठबंधन छह सीटों पर आगे, बेगूसराय में कांटे की टक्कर
बिहार में इंडी गठबंधन छह सीटों पर आगे है। बेगूसराय में मुकाबला दिलचस्प है। गिरिराज सिंह एयर अवधेश राय के बीच कांटे की टक्कर है। काराकाट लोकसभा क्षेत्र से उपेंद्र कुशवाहा आगे चल रहे हैं। पवन सिंह पीछे हैं। गया में जीतन राम मांझी को 46028 मत प्राप्त हुए हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के कुमार सरबजीत को 34480 वोट मिले हैं। इस तरह जीतन राम मांझी 11548 मतों से आगे हैं।

मधुबनी में भाजपा आगे, देखें पल-पल का अपडेट
जहानाबाद में शुरुआती रुझान में जदयू के उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी आगे चल रहे हैं। दरभंगा लोकसभा के बहादुरपुर और बेनीपुर के बैलेट गिनती में गोपालजी ठाकुर आगे हैं। मधुबनी लोकसभा सीट से भाजपा पहले राउंड में बेनीपट्टी विधानसभा में 5600 से आगे और हरलाखी विधानसभा में 2600 वोट से आगे है।

गया में मांझी और हाजीपुर में चिराग पासवान आगे, देखें अपडेट
वैशाली लोकसभा सीट से लोजपा-रामविलास की वीणा देवी 17 सौ वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, पटना साहिब के बख्तियारपुर से रविशंकर प्रसाद दूसरे राउंड में 515 मतों से आगे हैं। सारण के महाराजगंज में पहले रुझान में जनार्दन सिंह सिग्रीवाल 11सौ से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा, बांका में जदयू गिरिधारी यादव 1195 से आगे चल रहे हैं। वहीं, गया में जीतन राम मांझी और हाजीपुर में चिराग पासवान आगे चल रहे हैं।

पाटलिपुत्र में मीसा भारती आगे, सिवान में हीना शहाब आगे
पाटलिपुत्र सीट पर राजद की मीसा भारती आगे चल रही हैं। वहीं, सिवान में भी मुकाबला जबरदस्त देखा जा रहा है। यहां निर्दलीय उम्मीदवार हीना शहाब आगे चल रही हैं।

Related Articles

Back to top button