पीठासीन अधिकारी के विरोध में 11वें दिन भी हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

हमीरपुर : पीठासीन अधिकारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर गुरुवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे और अधिवक्ताओं की हुई बैठक के बाद छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का गठन किया गया तो शुक्रवार को उच्च न्यायालय जाकर पीठासीन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा।

गुरुवार को धरने का नेतृत्व क्रांति सिंह चंदेल, जन्मेजय सिंह परमार, मिथलेश शुक्ला, विंदापाल, प्रवीण शुक्ला, रामयाण यादव, सुरेश शंखवार, रामकिशोर प्रजापति, रामकिशोर यादव, अशोक शिवहरे, सुरेश साहू, अध्यक्ष फूलसिंह कुशवाहा व राजेंद्रवीर सिंह चौहान आदि अधिवक्ताओ ने संबोधित किया। कमेटी द्वारा एक मार्च को उच्च न्यायालय जाने के लिए छह सदस्दीय कमेटी गठित की गई है। जिसमे अध्यक्ष फूलसिंह कुशवाहा डिस्टिक्ट बार ऐसोसिएशन हमीरपुर व प्रोग्रेसिंग एंड प्रैक्टिसिंग डिस्ट्रिक्ट बार ऐसोसिएशन हमीरपुर के अध्यक्ष राजेंद्रवीर सिंह चौहान, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह यादव, अजय पालीवाल, संदीप सिंह जो उच्च न्यायालय में जाकर अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी देंगें।

Related Articles

Back to top button