विवादित भूमि पर अवैध कब्जेदारी पर दोनों पक्षों से कार्रवाई

कोठी। आबादी के विवादित जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने पुलिस की मौजूदगी में दीवार गिराने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष ने स्वयं हकदारी को लेकर विपक्षी की कब्जेदारी रोक लगा दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों से शांतिभंग में कार्रवाई की है।
कोठी थाना क्षेत्र के मांदूपुर मजरे बीबीपुर गांव निवासी जगजीवन चौहान पुत्र स्व. साधूराम का कहना है कि उनके गांव के राजाराम चौहान पुत्र स्व. सोहन करीब 20 वर्ष से पहले रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र सिपहिया गांव में रहने लगे। पीड़ित के कब्जे की भूमि पर विपक्षी राजाराम स्वयं का कब्जा होना बताता हैं। उसके द्वारा गुरुवार को छप्पर रखने के लिए तैयारी की थी। तभी विपक्षी राजाराम, चार पुत्रों व परिवार के बरसाती चौहान आदि के साथ मिलकर ईंटों के पिलर गिराने साथ छप्पर नहीं रखने दिया। क्योंकि दोनों पक्ष एक दूसरे पर अवैध कब्जे का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति भंग में कार्रवाई की है। हलका दरोगा रामसमुझ ने बताया कि एक पक्ष राजाराम कुछ साल पहले गांव छोड़कर चला गया था। लेकिन उसके हिस्से की भूमि गांव में थी। जिस पर दूसरे पक्ष जगजीवन द्वारा कब्जदारी का विरोध किया गया है।‌ पुलिस ने जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button