बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

बलिया। शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की दोपहर बलात्कार के आरोपी को महुआ मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम आशीष कुमार सिंह निवासी मनियर पूरब टोला थाना मनियर का रहने वाला है। बीते दिनों शहर कोतवाली में आरोपी आशीष कुमार सिंह के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मुकदमा कायम किया गया था। जिसके बाद से आरोपी आशीष कुमार सिंह फरार चल रहा था, मंगलवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने महुआ मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया।

Related Articles

Back to top button