पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

गड़वार। पुलिस ने पाक्सो एक्ट के आरोपी को हनुमान मंदिर तिराहे के पास से मंगलवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रिन्स कुमार तिवारी पुत्र राजकुमार तिवारी निवासी देवपुर थाना रघुनाथपुर जनपद सीवान बिहार का रहने वाला है। आरोपी प्रिंस कुमार के खिलाफ गड़वार थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। इसबीच मंगलवार को गड़वार थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी हनुमान मंदिर तिराहे के पास से खड़ा है। तभी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गड़वार थानाध्यक्ष संजय शुक्ल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को हनुमान मंदिर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को संबंधित धाराओं में न्यायालय चालान कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button