एजेण्डा बिन्दु के अनुसार सर्वप्रथम गत बैठक की कार्यवाही सदन में पढ़कर सुनाई गयी,

सीतापुर । जिला पंचायत सीतापुर की बैठक निर्धारित समय 02.00 बजे अपरान्हः में अध्यक्ष जिला पंचायत, सीतापुर की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता, अभियन्ता, कार्य अधिकारी एवं जिला पंचायत सदस्यगणों की उपस्थिति में कोरम पूरा होने पर अध्यक्ष की अनुमति से अपर मुख्य अधिकारी द्वारा प्रारम्भ करायी गयी। सदस्यगणों की उपस्थिति में एजेण्डा बिन्दु के अनुसार सर्वप्रथम गत बैठक की कार्यवाही सदन में पढ़कर सुनाई गयी, जिसकी पुष्टि सदन द्वारा सर्वसम्मत से की गयी। जनपद के विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा सदन में उपस्थिति संबंधित विद्युत विभाग, नलकूप विभाग, जलनिगम, पी0डब्लू0डी0 एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों से मा0 सदस्यगणों द्वारा विस्तृत चर्चा की गयी।

इसके पश्चात जिला पंचायत, सीतापुर का पुनरीक्षित आय-व्ययक वर्ष 2023-24 अंकनः 120.06 करोड़ एवॅ मूल आय-व्ययक वर्ष 2024-25 अंकनः 77.09 करोड़ प्रस्तावित को सदन में पढ़कर सुनाया गया, जिसकी सदन द्वारा सर्वसम्मत से स्वीकृति प्रदान की गयी। वित्तीय वर्ष 2024-25 की 15वॉ वित्त योजनान्तर्गत टाइड फंड, अनटाइड फंड एवॅ वित्तीय वर्ष 2024-25 की पंचम राज्य वित्त आयोग की कार्ययोजनाएं बनाये जाने पर विस्तृत चर्चा के उपरान्त सदन द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी। एजेण्डा के आई0जी0आर0एस0 पोर्टल अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त संदर्भों के अनुसार विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृत के सम्बन्ध मंे निर्धारित बिन्दु पर चर्चा में माननीय सदन द्वारा प्राप्त आवेदनो को सर्वसम्मति से अस्वीकृत कर दिया गया। जिला पंचायत सीतापुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 एवॅ 2023-24 की विभव एवं सम्पत्ति कर निर्धारण प्रस्तावित किये जाने वाली सूची को सदन के पटल पर रखकर पढ़ा गया, जिसकी सदन द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी।
अन्त में म अध्यक्ष द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यगणों एवॅ अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, बैठक समाप्त करने की घोषणा की गयी।

Related Articles

Back to top button