शास्त्र के अनुसार हर सपना देता है शुभ-अशुभ संकेत, यहाँ जाने सूर्य देव को देखने पर कौन से खास संकेत मिलते है…

नई दिल्ली। सपनों के शास्त्र को सपने शास्त्र कहा जाता है, जिसके अनुसार व्यक्ति का हर सपना उसे भविष्य के बारे में कुछ न कुछ संकेत देता है। ऐसे में अगर आपने भी सपने में सूर्य देव के दर्शन किए हैं, तो यह सपना आपको कुछ शुभ या अशुभ संकेत दे सकता है। चलिए जानते हैं कि इस प्रकार का सपना शुभ है या अशुभ।

शुभ या अशुभ
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सूर्य देव के दर्शन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही शुभ फलों की प्राप्ति होने वाली है। इसका एक अर्थ यह भी हो सकता है कि आपको जीवन में तरक्की मिलने वाली है।

सूर्य ग्रहण देखना
सूर्य का सपना शुभ माना जाता है. लेकिन वहीं, सूर्य ग्रहण को देखना अच्छा नहीं माना जाता। सपने में सूर्य ग्रहण को देखने का अर्थ हो सकता है कि आपके आने वाले कार्यों में रुकावट पैदा हो सकती है। साथ ही आपको भविष्य में कई मुसीबतों का भी सामना करना पड़ सकता है।

सूर्य को अर्घ्य देना
पूजा के दौरान सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। ऐसे में यदि आप सपने में सूर्य को जल चढ़ाते हुए को देखते हैं, तो यह बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके सभी दुख दूर होने वाले हैं। साथ ही इस सपने का एक अर्थ यह भी है कि किसी नए काम की शुरुआत के लिए यह समय अच्छा है।

सूर्य देव को देखना
अगर आपको सपने में सूर्य भगवान के दर्शन होते हैं, तो इसे भी एक शुभ सपने के तौर पर देखा जाता है। इसका अर्थ है कि जीवन में आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है।

Related Articles

Back to top button