बीजेपी की मेहनत से बना बेमिसाल प्रदेश :अमित शाह

मध्य प्रदेश। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मध्य प्रदेश के मंडला जिले में जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज का बखान किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला।

‘एमपी को बीमारू राज्य बनाकर छोड़ गए थे दिग्विजय सिंह’
मंडला में एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज हम जनजाति समाज से आशीर्वाद मांगने आए हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मिस्टर बंटाधार दिग्विजय मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर छोड़ गए थे। 20 साल में भाजपा के तीन मुख्यमंत्रियों ने खासकर शिवराज सिंह चौहान ने इसे बेमिसाल प्रदेश बनाने का काम किया है।

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से अमित शाह ने पूछे सवाल
शाह ने कहा, ‘कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए जल, जंगल और जमीन के अधिकार की सिर्फ बातें की, लेकिन नरेन्द्र मोदी ने जल, जंगल और जमीन के साथ सुरक्षा, सम्मान और समावेशी विकास को जोड़कर आदिवासियों का कल्याण किया। मैं आज कमलनाथ और मिस्टर बंटाधार से पूछने आया हूं। जब कांग्रेस की सरकार थी तब आदिवासी कल्याण के लिए बजट कितना था? मनमोहन सिंह की सरकार में आदिवासियों के लिए 24 हजार करोड़ का बजट था, जबकि मोदी सरकार ने 1 लाख 19 हजार करोड़ का बजट दिया है।’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सालों तक देश पर राज किया, लेकिन किसी आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति नहीं बनाया। नरेन्द्र मोदी ने गरीब परिवार की बेटी द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति पद पर सुशोभित कराया है।

Related Articles

Back to top button