35 बसों में करीब दो हजार रामभक्त सवार होकर अयोध्या के लिए हुए रवाना

हमीरपुर : शनिवार को हमीरपुर से 35 बसों से करीब दो हजार से अधिक रामभक्तों को अयोध्या के लिए रवाना किया गया है। इन बसों को मुख्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक के साथ सदर विधायक डा.मनोज प्रजापति व राठ में जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत व राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने बसों को रवाना किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने बताया कि अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए हैं और अब हर जिले से रामभक्तों को रामलला के दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। जिसके क्रम में शनिवार को जिले से कुल 35 बसो के माध्यम से करीब दो हजार लोगों को अयोध्या रवाना किया गया है। यह बसें जिले के अलग अलग स्थानों से रवाना की गई हैं। इस मौके पर लक्ष्मीरतन साहू, अभिनव तिवारी, किशन व्यास, राधा चौरसिया, गुरु प्रताप सिंह परिहार, रोहित शिवहरे, रेखा चंदेल, इंद्रप्रकाश बाजपेई, चक्रवर्ती शुक्ला, वेद प्रकाश आर्य, आशुतोष शुक्ला मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button