Aaj Ka Rashifal 9 सितंबर 2023: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष 
वैचारिक मतभेदों को दूर करने के लिये अच्छा दिन है। रिश्तेदारों से अपने सम्बन्ध हमेशा अच्छे रखें। प्रभावशाली लोगों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा। बहूमूल्य रत्न व आभूषणों पर धन खर्च कर सकते हैं। आपके सामाजिक यश में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। 

वृषभ 
कारोबार में आपको थोड़ी असहजता महसूस होगी। सगे-सम्बन्धियों से अपना व्यवहार अच्छा रखें। ऑफिस में आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। चोट लगने की आशंका है।कारोबार में आपको बहुत मेहनत पड़ेगा। 

मिथुन 
किस्मत के दरवाजे खुलेंगे।आपको कारोबार से बेहतरीन धन लाभ मिलेगा। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्या को सुनें व उसे हल करने का प्रयास करें। महिलायें आज मेकअप पर धन खर्च करेंगी। गैरजरूरी निर्णय लेने से आपको बचना चाहिये।

कर्क 
आपको किसी पर पूरी तरह भरोसा न हो तब तक उससे अपने मन की बातें न कहें। राजनीतिक लोगों की समस्या का हल निकलेगा।कारोबारियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन लाभ कम होगा। पेट दर्द की समस्या हो सकती है। आप कुछ नया और रचनात्मक करने का विचार बना रहे हैं। 

सिंह 
मान-सम्मान की काफी चिन्ता रहेगी। किसी से बहस हो सकती है। आप रिश्तों को काफी महत्व देंगे। मित्रों को उपहार देने के लिये धन खर्च कर सकते हैं।दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कारोबारियों की बाजार में छवि मजबूत होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहतरीन है। 

कन्या 
नयी तकनीक का प्रयोग लाभकारी होगा। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। परिवार के साथ खुशियाँ मनायेंगे। 

तुला 
अपने मित्रों के साथ वक्त बिताएंगे। आज काफी व्यस्त रहेंगे। किसी काम से बाहर जाने का प्लान बनेगा अनावश्यक कार्यों को न करें। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। संपत्ति विवाद दूर होंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं। मोबाइल का सावधानी से उपयोग करें। 

वृश्चिक 
दिनचर्या काफी अनुशासित रहने वाली है। आमदनी के साथ ही आपके खर्चे भी बढ़ रहे हैं। बॉस आपको अतिरिक्त काम सौंप सकते हैं। आपके प्रति लोगों का व्यवहार बहुत ही अच्छा रहेगा। गूढ़ विषयों का अध्ययन मनन कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। 

धनु 
पूर्व में किए गए कार्यका परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी को उपहार देंगे। कार्यक्षेत्र में आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। वरिष्ठ लोगों के बीच आप काफी प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। इनकम के स्रोत बढ़ने के योग हैं। 

मकर 
परिश्रम का उत्तम फल आपको प्राप्त होगा। परिवार को समय अवश्य दें। किसी बड़े प्रोजेक्ट में आप हिस्सा ले सकते हैं। घर का वातावरण अनुशासित रखें। किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। काम का बोझ अधिक होने से थकान हो सकती है। 

कुंभ 
किसी मित्र के व्यवहार से आहत हो सकते हैं। निर्भीकता से अपना काम करते रहें। थोड़ी अनबन हो सकती है। सन्तान को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। अपना समय बर्बाद न करें। नये मित्र बन सकते हैं। आज का दिन ठीक रहेगा। 

मीन 
आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। किसी से धन का उधार लेन-देन न करें।स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रिश्तों को लेकर औपचारिकता निभाने से बचें। गलत काम करने से आपको दूर रहना चाहिये। 

Related Articles

Back to top button