छत से गिरकर घायल हुए मजदूर की एक सप्ताह बाद मौत

हमीरपुर : थानाक्षेत्र सुमेरपुर के विदोखर पुरई का एक मजदूर एक सप्ताह पूर्व इंगोहटा में छत की शटरिंग लगाते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई।
विदोखर पुरई निवासी संतोष वर्मा ने बताया कि उसका चाचा बच्चा उर्फ नेतराम वर्मा मजदूरी करता था। पिछले एक सप्ताह पूर्व इंगोहटा निवासी पन्ना लाल सोनी के निर्माणाधीन मकान में शटरिंग लगा रहा था।तभी संतुलन बिगड़ने पर नीचे सड़क पर आ गिरा। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसका कानपुर में चल रहा था। जहां मंगलवार की रात इसकी मौत ही गई। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी कलावती, पुत्र धीरेंद्र व धीरू को रोता बिलखता छोड़ गया है। भतीजे ने बताया कि मृतक के पास एक बीघा खेतिहर जमीन है।इसके अलावा मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था।

Related Articles

Back to top button