वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव श्रीवास्तव को सिंहपुर मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर ।

तिलोई अमेठी। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं दोबारा क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा वर्तमान ग्राम प्रधान गौरव श्रीवास्तव को भाजपा सिंहपुर मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई भाजपा नेताओं सहित उनके समर्थकों ने जगह-जगह गोला तमाशा दगा कर केंद्रीय मंत्री अमेठी सांसद स्मृति ईरानी एवं क्षेत्रीय विधायक प्रदेश राज्य मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह का आभार व्यक्त किया है गौरव श्रीवास्तव के मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर सेमरौता राज भवन में सुबह अवनेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में उन्हें फूल मालाओं से लाद कर स्वागत करते हुए भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया ,इस अवसर पर हेमंत प्रताप सिंह ,राजा राम अवस्थी ,दयाराम अवस्थी ,बृजेश सिंह ,बृजलाल पासी ,लाला गुर्जर, मोनू सिंह, दीपू सिंह ,शिव प्रकाश मौर्य ,राजकुमार सिंह ,समीम खान मोहम्मद हयात रतन सैनी ,राम नारायण पासी, इंद्रपाल यादव जगदीश सोनी, हरिश्चंद्र, लक्ष्मीकांत मिश्रा सूर्यकांत मिश्रा, सज्जन अवस्थी, शिवराज सिंह, आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे। इसी कड़ी में इन्हौना कस्बे में गौरव श्रीवास्तव के मंडल अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर ग्राम प्रधान सराय माधव अश्वनी कुमार सिंह, बच्चू लाल यादव, सुनील कुमार पासी , शिव कुमार गुप्ता, कैथागाव प्रधान नवीन कुमार श्रीवास्तव, सहित अन्य कई लोगों ने खुशी का इजहार किया है।

Related Articles

Back to top button