जनपद के समस्त विकासखंडों के कुल 97 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न

जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह,जिला पंचायत अध्यक्षा, नगर पालिका अध्यक्षा, ब्लाक प्रमुख मरौरी, जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी,जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा सामूहिक विवाह में उपस्थित होकर दिया गया नव युगलों को दिया आशीर्वाद

पीलीभीत।समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह,जिला पंचायत अध्यक्षा दलजीत कौर,नगर पंचायत अध्यक्षा आस्था अग्रवाल,सभ्यता वर्मा ब्लांक प्रमुख मरौरी,डीएम संजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा समस्त विकासखण्डों के सामूहिक विवाह मण्डी परिसर पीलीभीत में सम्पन्न कराये गये। जनपद में 106 के सापेक्ष 97 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वर-बधू को आवश्यक सामाग्री वितरित कर सभी का आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस प्रकार आज कुल 97 नव दापत्य जोडों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव दाम्पत्य को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सामूहिक विवाह की पावन बेला पर नव युगल को पवित्र गठबंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी पर वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक जोडे की शादी पर रू. 51 हजार व्यय करने की व्यवस्था की गई। जिनमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू. 35000/- मात्र कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। रू0 10000/- की विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामाग्री बिछिया, पायल,वस्त्र आदि जोडों को दिया गया। कार्यक्रम के आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल,फर्नीचर,पेयजल अन्य व्यवस्थाओं हेतु रू .6000- मात्र निर्धारित किया गया।कार्यक्रम के दौरान में जनप्रतिनिधिगण,पीओ डूडा, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी,कार्यक्रम अधिकारी,श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे हैं।

Related Articles

Back to top button