पांच वर्ष का सुदृढ मैप व आगामी पच्चीस साल में विकसित भारत की कल्पना मुख्य विजन- प्रधानमंत्री

मधुबनी। दरभंगा राज मैदान में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महती सभान को संबोधित किया। भव्य स्वागत कार्यक्रम के बीच चहुंओर मोदी- मोदी आवाज गुंजायमान दिखा- सुना। सभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मैथिली भाषा में कहा कि ” राजा जनक माता जानकी कवि विद्यापति केर एहि ऐतिहासिक भूमि कें हम नमन करैत छी”।

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराजा कामेश्वर सिंह को प्रणाम अभिवादन के साथ भाषण की शुरुआत किया। कहा कि दस वर्ष पूर्व विश्व में भारत देश की अर्थ व्यवस्था ग्यारहवें नम्बर पर था। वर्तमान में देश आर्थिक रूप से समृद्ध बनकर पांचवा स्थान पर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस चुनाव में पांच वर्ष आगे की विकासोन्मुख पथ की सुदृढ रोड मैप तैयार कर लिया है। विकसित भारत की विजन आगे पच्चीस वर्षों का है।बिहार के सपूत कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान दिया गया।बिहार देश की राजनीतिक डेग बनकर शुरू से रहा।परन्तु लूट हत्या अपहरण उद्योग के कर्ताधर्ताओं ने बिहार को पीछे धकेलने का काम किया।मोदी-मोदी की निरंतर गुंजती आवाज के बीच बताया कि बिहार में नीतीश बाबू के साथ चल रही एनडीए सरकार सही दिशा- दशा में है। मोदी ने कहा कि जनता मालिक है।सब जानती है।

मोदी ने कहा कि बिहार में केन्द्र सरकार द्वारा चालीस लाख लोगों को पक्का घर दिया गया।सवा करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन मिला।सभी को अनाज योजना का मासिक लाभ मिल रहा है।कोविद के महासंक्रमण काल में केन्द्र सरकार प्रत्येक लोगों की सुधि लेकर सभी सुविधा देने में तत्परता दिखाया। दरभंगा के भाजपा उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर, मधुबनी के भाजपा प्रत्याशी अशोक यादव ,समस्तीपुर के लोजपा प्रत्याशी साम्भवी चौधरी,जदयू राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा,विधायक संजय सरावगी,मंत्री नीतीश मिश्रा,मंत्री मदन सहनी,विधायक ,विधान पार्षद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

समस्तीपुर के लोजपा प्रत्याशी शम्भवी चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी जी का चरणस्पर्श प्रणाम कर आशीष मंगलकामना ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंच पर पहुंचते राज्यसभा सांसद संजय झा से कुछ बातें करने के बाद आगे बढकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते दिखा।

Related Articles

Back to top button