प्रमुख मंदिरो सहित कार्यालय परिसर व मुख्य मार्गो के साफ सफाई हेतु एक विशेष अभियान सप्ताह का हुआ आगाज

जौनपुर में मुख्य सचिव उ० प्र० शासन के निर्देश के क्रम में जिले में 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामोत्सव-2024 का आयोजन होना है, जिसके लिए 14 जनवरी अर्थात उत्तरायण/मकर संक्रांति से जनपद के प्रमुख मंदिरो सहित कार्यालय परिसर व मुख्य मार्गो के साफ सफाई हेतु एक विशेष अभियान चलाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को दिए गए है।जिसके क्रम में विभिन्न नगर पंचायतों, नगर पालिका के सफाई कर्मियों द्वारा मंदिरो में साफ सफाई के अभियान के साथ ही स्थलों को प्लास्टिक मुक्त करने की शुरुआत हो गई है। गौरी शंकर धाम सुजानगंज, राम जानकी मंदिर तिलौरा, सोमनाथ मंदिर मछलीशहर, अजोसी धाम मंदिर केराकत सहित जनपद के अन्य सभी प्रमुख मंदिरो में अभियान चलाकर साफ सफाई तथा चूना छिड़काव किया गया जिसका निरीक्षण संबंधित नोडल अधिकारियों द्वारा भी किया गया।

Related Articles

Back to top button