20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बलिया। नरहीं पुलिस ने शुक्रवार को उजियार के पास से एक पिकप पर लदे 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसे संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया। बता दे कि नरही थाने के उपनिरीक्षक उमापति गिरी अपने हमराहियों के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी बीच उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप नरायनपुर की तरफ से आ रही है। जिसमें संदिग्ध वस्तु भरा हुआ है। सूचना मिलते नहीं पुलिस उजियार घाट शिव मंदिर पंहुचे। जहां कुछ ही देर बाद सामने से एक वाहन तेज गति से आते हुए दिखाई दिया। जिसे रोकने का पुलिस ने इशारा किया। पुलिस को देख चालक गाड़ी पुनः मोड़कर वापस भागना चाहा तभी पुलिस ने उसका पीछा कर शिव मन्दिर उजियार के पास पकड़ लिया। छानबीन की गयी तो वाहन पर 20 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। चालक गिरिराज कुमार पुत्र केदार प्रसाद निवासी शीतल टोला थाना टाउन जनपद भोजपुर बिहार को​ गिरफ्तार किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया।

Related Articles

Back to top button