महिलाओं को बनाया ताकतवर,विधानसभा में आयोजित की गई जनसभा….

सिद्धौर बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को सर्वसम्मति से पारित करने की ऐतिहासिक सफलता के बाद भाजपा ने विधानसभा स्तर पर महिलाओं के अभिनंदन के लिए नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित करने का सिलसिला शुरू किया है उसी के तहत बृहस्पतिवार को विधानसभा हैदरगढ़ क्षेत्र के कादीपुर चौराहे पर क्षेत्रीय विधायक द्वारा आयोजित सम्मेलन महिला में भारी भीड़ उमड़ी इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक अनुपमा जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहां के देश की महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा यह कानून ने भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्देश्य है यह अमृत काल में सब के प्रयास से विकसित भारत के निर्माण की तरफ बहुत बड़ा एवं बहुत मजबूत कदम है महिलाओं की जीवन स्तर सुधारने का विकसित भारत बनाने में नारी शक्ति के योगदान को सुनिश्चित करने के लिए जो गारंटी प्रधानमंत्री मोदी ने दी थी यह इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है इस कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत ने संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री मोदी भारत के नारी शक्ति को खुला आसमान देने के लिए एक के बाद ऐतिहासिक फैसला ले रहे हैं उनके समक्ष आने वाली हर अड़चन को दूर कर रहे हैं किसी सोच के साथ बीते 9 वर्षों से माता बहनों से जुड़ी हर बंदिशें को तोड़ने में प्रधानमंत्री मोदी सफल हुए हैं उन्होंने नारी शक्ति के सम्मान सुविधा सुरक्षा और समृद्धि से जुड़ी मोदी योगी सरकार के तमाम योजनाओं को गिनाया इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी प्रदेश महामंत्री पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत सांसद उपेंद्र सिंह रावत जिला महामंत्री संदीप गुप्ता गुरशरण लोधी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह सिद्धौर प्रमुख आरती रावत भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला सचिन वर्मा कृष्ण कुमार सिंह मन्नू भैया रामसागर मौर्य समेत भाजपा पदाधिकारी महिलाएं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button