खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की बिन्दुवार हुई समीक्षा…

बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे डीएम ने खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा की। इसमें वर्तमान में जनपद में कुल नगरीय क्षेत्र में 110 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 1295 सहित जनपद में कुल 1405 उचित दर दुकान सृजित होना पाया गया।

जनपद में वर्तमान में अन्त्योदय योजना के 101567 एवं पात्र गृहस्थी योजना के 482902 कुल 584469 राशन है। जिनमें कुल 2506962 यूनिट प्रचलित है। माह अक्टूबर आधार प्रमाणीकरण से 99.88 प्रतिशत वितरण हुआ है, जिन उपभोक्ताओं का आधार प्रमाणीकरण में अंगूठा असफल हुए थे, उन्हें 25 अक्टूबर 2023 को मोबाइल ओटीपी के माध्यम से 0.12 प्रतिशत प्राक्सी वितरण हुआ है। माह अक्टूबर 2023 में जनपद के 38935 कार्डधारकों द्वारा प्रदेश के अन्य जनपद में पोर्टेबिलिटी के माध्यम से वन नेशन वन राशन कार्ड अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त किया गया है। प्रदेश के अन्य जनपद बलिया जनपद के 39722 कार्डधारकों द्वारा जनपद बलिया में पोर्टेबिलिटी के माध्यम से वन नेशन वन राशन कार्ड अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त किया गया है। जिसपर जिलाधिकारी के द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गयी। वर्तमान में प्रचलित राशन कार्डो में आधार सीडिंग का प्रतिशत 9987 पाया गया। जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा संतुष्टि व्यक्त करते हुए शतप्रतिशत आधार सीडिंग कराये जाने निर्देश दिये गये।

Related Articles

Back to top button