![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/01/30_12_2023-1_23617222-780x470.jpg)
बेलागवी (कर्नाटक)। एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने गुस्से में आकर एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नाक काट दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की इसलिए नाक काट दी, क्योंकि उसके बच्चों ने उसके बगीचे से फूल तोड़ लिए थे।
पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार को बेलगावी जिले के बासुरते गांव में हुई। आरोपी कल्याणी मोरे ने कार्यकर्ता सुगंधा मोरे (50) के साथ झगड़ा किया और उसकी नाक काट दी। अत्यधिक खून बह रही सुगंधा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।