परफ्यूम डे को मनाने के कुछ खास तरीके

नई दिल्ली। वैलेंटाइन डे के बाद शुरू होता है, एंटी-वैलेंटाइन वीक, जिसका तीसरा दिन परफ्यूम डे की तरह मनाया जाता है। इस साल यह दिन शनिवार को आ रहा है, यानी वीकेंड पर। इस दिन को नई शुरुआत का दिन माना जाता है। अपने टॉक्सिक लव अफेयर से बाहर निकलकर, मूव ऑन करने के लिए प्रोत्साहित करने का दिन होता है। इस दिन अपने पुराने रिश्तों से बाहर निकलकर, खुद के लिए नई शुरुआत के मौके तलाशने का होता है।

इस दिन को आप यूं समझ सकते हैं कि यह सेल्फ लव के लिए होता है। इसलिए इस दिन आप अपने लिए खास वक्त निकालकर, कुछ ऐसी एक्टिविटीज कर सकते हैं, जिससे आप बेहतर महसूस करें और खुद के साथ कुछ खास समय बिता सकें। वैसे तो, इस दिन आप खुद को अपना फेवरेट परफ्यूम गिफ्ट  कर सकते हैं और अपनी पसंदीदा खुशबू में खो सकते हैं, लेकिन यह केवल परफ्यूम का दिन नहीं होता है। यह दिन अपनी पसंदीदा खुशबू का होता है। आइए जानते हैं, इस परफ्यूम डे को अपने लिए खास बनाने के लिए आप क्या कर सकते हैं।

घर को महकाएं

इस परफ्यूम डे, आप अपनी पसंदीदा सेंटेड कैंडल की मदद से अपने घर को उसकी खूशबू से महका सकते हैं। ऐसा करने से आपका मूड बहुत अच्छा होगा और आप अपनी सारी थकान को भूलकर रिलैक्स कर पाएंगे। आप चाहें तो अपना फेवरेट म्यूजिक भी प्ले कर सकते हैं, जो इस माहौल में चार चांद लगा देगा।

लॉन्ग बाथ लें

रोज की भाग-दौड़ में लॉन्ग बाथ लेने का समय मुश्किल से ही मिल पाता है। इसलिए आज के दिन का फायदा उठाएं और रिलैक्सिंग लॉन्ग बाथ लें। आप अपने फेवरेट सेंट के बाथ बॉम्ब्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, एशेंशियल ऑयल्स, सेंटेड कैंडल और कुछ गुलाब की पत्तियों से इस बाथ सेशन को और बेहतर बना सकते हैं। इससे आपको काफी रिलैक्स महसूस होगा और अपना मी टाइम बिताने के लिए एक अच्छा तरीका भी है।

अपनी फेवरेट डिश बनाएं

कोई न कोई एक ऐसी डिश जरूर होती है, जिसके स्वाद के साथ-साथ खुशबू भी हमें बेहद पसंद होती है। आज आप चाहें तो अपने घर पर या बाहर जाकर भी उस डिश को खा सकते हैं, लेकिन हां, खाने से पहले उसकी लुभावनी महक का आनंद लेना न भूलें।

खुद को गिफ्ट दें

आप चाहें तो आज खुद को कोई स्पेशल परफ्यूम या मिस्ट गिफ्ट कर सकते हैं। अपनी पसंद के अनुसार आप इसकी खुशबू चुन सकते हैं या कोई ऐसा परफ्यूम, जो आप काफी समय से ट्राई करना चाहते हों, वह भी ले सकते हैं। इसे खुद के लिए नई शुरुआत का तोहफा मान सकते हैं।

Related Articles

Back to top button