गलन भरी सर्दी ने किया बेहाल, अलाव बने सहारा

हमीरपुर : घने कोहरे के साथ शुक्रवार की सुबह हुई और सारा दिन लोगों को गलन भरी सर्दी का सामना करना पड़ा। दोपहर में कुछ देर के लिए निकली धूप ने राहत देने का काम किया। लेकिन शाम को फिर से सर्द हवाएं चलने लगीं और लोग अलाव तथा रूम हीटर के सहारे सर्दी से निजात पाते दिखाई दिए। वहीं मौसम का रुख बिगड़ा देख सड़कों पर भी सन्नाटा दिखाई दिया।
शुक्रवार की सुबह से लेकर दोपहर तक कोहरे की चादर से पूरा शहर ढका रहा। दोपहर एक के बजे के गुनगुनी धूप निकली। जिसने गलन भरी सर्दी से ठिठुर रहे लोगों को राहत देने का काम किया। सुबह से कोहरा छाने के कारण सड़कों से गुजर रहे वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। वाहन चालक भी हेड लाइट जला कर एक दूसरे के पीछे कानबाई के रूप में लाइनों में रेंगते नजर आए। सबसे ज्यादा कठिनाई दो पहिया वाहन चालकों को हुई। जो इस सर्दी भरे मौसम में सफर करने को मजबूर थे। सुबह से ही लोग अलाव के सहारे सर्दी से निजात पाते नजर आए। दोपहर में निकली धूप का आनंद लेने के लोग घरों की छतों और आंगनों में बैठे दिखाई दिए। शाम को फिर से मौसम ने रुख बदला और सर्द हवाओं के चलने से गलन भरी सर्दी ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया। शुक्रवार का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Related Articles

Back to top button