द मॉर्डन एकेडमी इंटर कॉलेज में क्रिसमस का पर्व मनाया गया।

जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर कस्बे में स्थित द मॉर्डन एकेडमी इंटर कॉलेज में क्रिसमस का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। विशेष रूप से क्रिसमस को मनाने के लिए सेंटाक्लाज लाल व सफेद पौशाक धारण किए हुए थे। मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार के साथ टॉफी बांटी। सेंटा क्लाज के साथ बच्चों ने खूब मस्ती की। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक राकेश कुमार वर्मा, प्रबंधक कुमकुम वर्मा,प्रेंसिपल अखिलेश कुमार वर्मा,अंजली मिश्रा, कुलदीप,सीमा जयसवाल,पवन कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button