![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-31-at-8.08.20-PM-732x470.jpeg)
इमलिया सुल्तानपुर/सीतापुर।
थाना छेत्र में शौंच गई दलित किशोरी को मनचले ने बुरी नियत से खेत में खींचने का प्रयास किया। किशोरी ने शोर मचाया तो उसकी बड़ी बहन दौड़ कर मौके पर पहुंची। किशोरी से दबंग मनचले द्वारा अश्लील हरकत करते देख आग बबूला हो गयी। किशोरी व उसकी बड़ी बहन ने मनचले को मौके पर ही धुन दिया। मामले की जानकारी पाकर किशोरी का पिता व मां भी आ गयी। माता पिता को आता देख मनचला छुड़ाकर भाग निकला। पिता के साथ पुत्री जब थाने शिकायत लेकर पहुंची। तो थाना पुलिस ने समझौते का दबाव बनाया। बात नहीं बनी तो पीड़िता के पिता को ही हवालात में डाल दिया। पुलिस की इस कार्यवाही से छुब्ध किशोरी ने अपने घर पहुंचकर अपने साथ घटित घटना का वीडियो बनाकर शोसल मीडिया पर वायरल कर दिया।