![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240308-WA0025-780x470.jpg)
बलिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेगा इवेंट ”अनंता” कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें 06 विभागों की महिलाओं को सम्मान पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/03/image-62-1024x461.png)
इस अवसर पर सम्मानित होने वाली महिलाओं में पुलिस विभाग से बबली (महिला आरक्षी), जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से चंचल रानी (प्रभारी प्रधानाध्यापिका) व बेसिक शिक्षा कार्यालय से अनु सिंह (अध्यापिका), विकास विभाग के एनआरएलएम कार्यालय से गुड़िया वर्मा (बीसी सखी), पंचायती राज विभाग से अनीता वर्मा (ग्राम प्रधान), आईसीडीएस विभाग से रंजना देवी (आंगनबाड़ी कार्यकत्री) रही। इस अवसर पर पूजा सिंह, निकिता सिंह, पूनम राजभर, प्रिया सिंह, वैजयंती माला, हर्षवर्धन,नीलम शुक्ला, सोनी व सविता जनपद के समस्त विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण एवं महिलाएं आदि उपस्थित रहे।
![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/03/image-63-1024x462.png)