![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2023/10/Ntv-1.jpg)
बदायूं। शासन ने 50 बेड के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल को स्वीकृति दे दी है। अस्पताल के निर्माण पर पांच करोड़ खर्च किए जाएंगे। राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के स्तर से अस्पताल के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। जिले के लोगों को आने वाले कुछ सालों में इसका लाभ मिल सकेगा।