![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240305-WA0001-780x470.jpg)
पुण्य तिथि पर आयोजि हुई श्रद्धांजलि सभा
मसौली, बाराबंकी। सफदरगंज चैराहा स्थित सपा नेता ज्ञान सिंह यादव के आवास पर पिता स्वर्गीय श्याम लाल यादव की पुण्य तिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविन्द कुमार सिंह गोप एवं विधायक गौरव रावत सहित अन्य लोगों ने स्वर्गीय श्याम लाल यादव की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप में कहा कि स्वर्गीय श्याम लाल यादव हमेंशा समाजिक सिद्धान्तों की लडाई लडते रहे और समाज सेवा को अपना धर्म मान कर जनता की सेवा करते रहे। जैदपुर विधायक गौरव रावत ने कहा कि नेता जी ने हमेंशा गरीबों और मजलूमों की मदद करते रहे है। इस मौके पर नंगपाल, मनोज यादव, विनोद, बब्लू यादव, प्रदीप वर्मा, चन्द्रशेखर यादव, सोहन लाल,कमल भास्कर ,राकेश कनौजिया सहित क्षेत्र के सैकडों लोग मौजूद रहे।