शुक्लागंज उन्नाव। रविवार को रहमतों वाली रात,शब- ए- बरात के पर्व को मुस्लिम समुदाय के द्वारा मनाया गया। शुक्लागंज नगर छ: खम्बा कब्रिस्तान, मोहम्मद नगर कब्रिस्तान, गंगा नगर कब्रिस्तान, में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने पूर्वजों को याद कर उनकी कब्रों पर फूल व इत्र डालकर दुआ की। शब -ए- बरात के मौके पर छ : खम्बा कब्रिस्तान कमेटी तंजीम फलाह उल मुस्लिमीन के नेतृत्व मे हाजी नौशाद अहमद खाँ बरकाती ने कमेटी के द्वारा छ : खम्बा कब्रिस्तान पर आने वाले लोगों के लिए लाइट व रोशनी का पुख्ता इंतजाम किया गया। इस मौके पर कमेटी के मेंबर सत्तार, मो० अकरम, कामरान, मो,० दानिश, इमरान, सहित लोग मौजूद रहे । नगर के सभी कब्रिस्तानों पर पुलिस बल भी मौजूद रहा।
इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अपने पूर्वजों की याद में शब- ए -बरात का पर्व मनाते है। मुस्लिम समुदाय के लोग कब्रिस्तान अपने पूर्वजों की कब्रो पर जाकर साफ सफाई की। आज के दिन के घरों पर अच्छे पकवान बनाया गया और अपने पूर्वजों के नाम से उसे गरीबों में बांटा गया । शाम को असर की अज़ान के बाद से मुस्लिम समुदाय के लोग स्नान करके सफेद कुर्ता पैजामा, सर पर सफेद टोपी पहनकर इत्र खुशबू लगाकर तैयार हुए ।घर के करीब के कब्रिस्तानों पर जाकर अपने पूर्वजों की कब्रो के पास बैठकर कुरान पाक पढ़ा । मुस्लिम समुदाय के लोगों कहना है कि शब- ए- बरात की रात बहुत ही अफजल रात है इस रात को इबादत करने वाले की अल्लाह पाक तमाम दुआओ को कुबूल करता है। शब ए बरात की रात को मुस्लिम समुदाय के लोग बहुत ही अदब एहतराम के साथ पूरी इबादत में गुजर देते है। शब ए रात के दूसरे दिन मुस्लिम समुदाय के अधिकतर लोग रोजा रखते और इबादत करते है।