![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/02/31_07_2022-up_bjp_1_22942206-780x470.webp)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने भाजपा को 370 प्लस सीटें जीताने का लक्ष्य रखा है। पीएम के इस लक्ष्य को लेकर पार्टी भी एक्टिव मोड में आ चुकी है। पार्टी ने कई नए दलों को अपने साथ जोड़ा है। इस बीच भाजपा अब एनडीए का कुनबा और बड़ा करने की कोशिश में है।
दरअसल, भाजपा दूसरे सबसे बड़े लोकसभा सीटों वाले राज्य महाराष्ट्र में अपनी नजर गड़ाए बैठी है। सीएम शिंदे और अजित पवार के बाद अब राज ठाकरे को एनडीए का हिस्सा बनाने की कोशिश की जा रही है। इसको लेकर राज्य में अटकलें तेज हैं।
राज ठाकरे से मिले मुंबई भाजपा अध्यक्ष
मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के सोमवार को राज ठाकरे से उनके मुलाकात के बाद ये अटकलें जोर पकड़ने लगी हैं, कि एमएनएस को एनडीए का हिस्सा बनाया जा सकता है। दोनों नेताओं में करीब एक घंटे तक बैठक चली। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई।
मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आशीष ने कहा कि हमारी बैठक बिना कोई उद्देश्य के थी और अगर कुछ होगा तो वो देवेन्द्र फडणवीस बता देंगे।