मास्को। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूसी परिवारों को देश के जातीय अस्तित्व की खातिर कम से कम दो बच्चे पैदा करने चाहिए और अगर इसे विकसित और फलना-फूलना है तो तीन या अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए।
रूस में लगातार गिर रही जन्म दर
पुतिन ने उरल्स क्षेत्र में एक टैंक फैक्ट्री में कर्मचारियों से कहा कि अगर रूस के लोगों को अपनी पहचान बनाए रखनी है तो प्रति परिवार को कम से कम दो बच्चे पैदा करनी चाहिए। एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस में जन्म दर 1990 के दशक से लगातार गिर रही है।
यूक्रेन से संघर्ष में रूस में इतने लाख लोगों की हुई मौत
वहीं, पिछले वर्ष फरवरी माह में शुरू हुए यूक्रेन और रूस के युद्ध के बाद से देश में तीन लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। पुतिन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रूस की जनसंख्या को बढ़ाना आने वाले दशकों के लिए हमारा लक्ष्य होगा।