![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/01/03_01_2024-congress_23620457_201737930-780x470.webp)
लखनऊ। कांग्रेस ने 80 लोकसभा सीटाें पर कोऑर्डिनेटर नियुक्त करने के बाद लगभग तीन सप्ताह बाद 46 सीटों पर नए चेहरों को अब यह जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारियों को जिलों के साथ ही लोकसभा सीट के कोऑर्डिनेटर का जिम्मा भी सौंप दिया गया था।
46 लोकसभा सीटों के लिए कोआर्डिनेटर बदले हैं
इनमें कई पदाधिकारियों को ऐसी लोकसभा सीट का जिम्मा सौंप दिया गया था, जो उनके जिले से दूर थी। इसे लेकर व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए अब लखनऊ, अमेठी, कानपुर, बरेली, शाहजहांपुर, सुलतानपुर समेत 46 लोकसभा सीटों के कोआर्डिनेटर बदले गए हैं।