![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240203-WA0058-780x470.jpg)
जौनपुर| जनपद के जफराबाद नगर पंचायत में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी फैसल हसन तबरेज़ जी की अध्यक्षता में मुसाफिरखाना (हाजी हरमैन बाबा) में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष संदीप निषाद, जिला अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ के पी पाल, जिला महासचिव राजकुमार निषाद व नीरज राय ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष फैयाज़ हाशमी ने किया।
कार्यक्रम में रामबली अग्रहरि, चुनने खान, हरिश्चंद्र अग्रहरि, संजय सेठ सलीम खान, शाहबाज़ खान, आजाद शाह, कमाल, अफरोज, विक्की, अमित अग्रहरि, मिंटू शाह इत्यादि नगर कांग्रेस पदाधिकरी कार्यकर्त्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे|