![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240129-WA0057-780x470.jpg)
पीलीभीत। मिशन पर्यावरण संरक्षण के संरक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कार शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पूरे देश प्रदेश से पर्यावरणविदों को बुलाकर “पर्यावरण हमारी आवश्यकता है या मजबूरी” एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया .जिसमें पर्यावरण से जुड़े हुए ज्वलंत मुद्दों को उठाते हुए उनके समाधान को सबने अपने ढंग से रखा उसके पश्चात जिलाधिकारी भदोही गौरांग राठी एवं मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह एवं डायट प्राचार्य अनिल कुमार मिश्रा द्वारा सभी पर्यावरणविदों को पर्यावरण मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया. जिसमें पीलीभीत से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कंपोजिट विद्यालय बरहा की -शिक्षिका ममता गंगवार को पर्यावरण मित्र के सम्मान से सम्मानित किया गया.उन्होंने पीलीभीत के स्मृति चिन्ह के रूप में जिलाधिकारी भदोही को एक बांसुरी भी भेंट की है।