![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240128-WA0039-780x470.jpg)
बाराबंकी। जिला कोऑपरेटिव बैंक स्थित प्रांगण में भाजपा के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर सुनील रावत द्वारा नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को कम्बल वितरित किया गया। कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या व विशिष्ट अतिथि जिला कोऑपरेटिव बैंक के सभापति गुरुशरण सिंह लोधी उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने उपस्थित सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज वादा करें कि हम सभी लोग अपने अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें प्रत्येक दशा में उनकी शिक्षा जारी रखेंगे। इसी के साथ उन्होंने उपस्थित सफाई कर्मचारियों से शपथ दिलाई कि हम आधी रोटी खाएंगे बच्चों को अवश्य पढ़ाएंगे।