भाजपा नेत्री के अथक प्रयास से 3 हजार से अधिक लोग “नमो ऐप ” से जुड़े

-“नमो ऐप” डाउनलोड करवाकर लोगों को दी जानकारी

उन्नाव। सेवा और समर्पण कार्य के तहत भाजपा नेत्री सोनी अशोक शुक्ला के नेतृत्व में “नमो ऐप ” अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते भाजपा नेत्री के अथक प्रयास से अब तक 3 हजार से अधिक लोग “नमो ऐप ” से जुड़ चुके हैं। उनके द्वारा लोगों को “नमो ऐप ” की पूर्ण जानकारी देते हुए ऐप डाउनलोड कराया गया। भाजपा नेत्री सोनी अशोक शुक्ला ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व मे बीते कई दिनों के अथक प्रयास से अब तक 3 हजार से अधिक लोगों के फोन में “नमो ऐप”डाउनलोड करवाया और उन्हें इसकी जानकारी दी।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लोगों से जुड़ने और अलग-अलग मुद्दों पर बात करने के लिए जिस मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करते हैं वह “नमो ऐप” है।
यह ऐप उन्हें,सीधे देश की जनता से जोड़ता है।
नमो ऐप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का,आधिकारिक ऑफिशियल ऐप है।
यह आपके लिए नवीनतम जानकारी,त्वरित अपडेट और समाज हित में,विभिन्न कार्यों में योगदान करने में,आपकी भूमिका सुनिश्चित करता है। जनकल्याणी योजनाओं तक लोगों की सुगम पहुंच और सेवा समर्पण कार्य के तहत भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला द्वारा “नमो ऐप” कैम्प भी लगाया गया है। सभी ग्राम प्रधानों,ब्लॉक प्रमुख बंधुओं और कार्यकर्ताओं के अभूतपूर्व सहयोग से लोग तेजी से “नमो ऐप” से जुड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button